फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 13 May 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान जनपद में श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने यात्रा मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लापरवाही से वाहन चलाने, नियमों की अनदेखी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन




दीपक बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें