रुद्रप्रयाग। द अल्टीमेट हिमालयन एमटीबी चैलेंज 2026 की साइकिल यात्रा रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में पहुंची। यात्रा रात्रि विश्राम तिलवाड़ा में करेगी। इसके बाद 24 नवंबर को वे टिहरी के कोटी कॉलोनी के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता का यह पांचवां संस्करण है। रविवार को रेस के चरण में हरियाणा के शिवेन ने पहला स्थान हासिल किया। लद्दाख के त्सेवांग नोरबू दूसरे और आर्मी एडवेंचर टीम के खुशिमान घरती तीसरे स्थान पर रहे। यह रेस कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 10 जिलों से होकर गुजर रही है। साइकिलिस्टों के आवागमन और तिलवाड़ा में ठहरने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी मौजूद रहे। संवाद