फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विधायक ने किया नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन कैंपस का निरीक्षण

Mon, 31 Mar 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी ने जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्हें समयबद्ध गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सोमवार को विधायक चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सुमाड़ी पहुंचे और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के निर्माणाधीन कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों में चल रहे कार्य की जानकारी ली। कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि लगभग 45 करोड़ की लागत से यहां विद्यालय कैंपस का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य भवन से लेकर प्रशासनिक भवन, छात्रावास, सेमिनार हॉल, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य कई भवन बनाए जा रहे हैं, जिनका कार्य अगले छह से आठ माह में पूरा होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें