फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विधायक ने मुख्यमंत्री को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

Sun, 17 May 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में आशा नौटियाल ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पार्किंग निर्माण, मोटर मार्गों के डामरीकरण और निर्माण, ऊखीमठ-अगस्त्यमुनि पेयजल योजना, चोपता पॉलिटेक्निक, विद्यालय भवनों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। विधायक ने कहा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा हो रही है। अब तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें