फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कोषा के पास दूसरे दिन भी बंद रहा मलारी हाईवे

Sat, 02 May 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरओ की जेसीबी लगातार कर रही काम, खुलने में लग रहा समय
विज्ञापन

- ग्रामीणों व सेना के वाहनों की नहीं हो पा रही आवाजाही
ज्योतिर्मठ। चीन सीमा को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे कोषा के पास शुक्रवार से बंद पड़ा हुआ है। बीआरओ की जेसीबी मशीन लगातार मलबा हटाने में लगी हुई है। लेकिन बोल्डर इतने अधिक और भारी भरकम हैं कि उन्हें हटाने में काफी समय लग रहा है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मलारी हाईवे पर कोषा गांव के नजदीक भारी भरकम चट्टान गिर गई। हाईवे बाधित होने से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों व सेना के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। 36 घंटे से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक हाईवे खुलने का इंतजार किया जा रहा है। बीआरओ की जेसीबी मशीन शुक्रवार से ही मलबा हटाने में जुटी हुई है, देर रात तक काम करने के बाद शनिवार तड़के मशीन ने फिर काम करना आरंभ कर दिया। लेकिन जो बोल्डर गिरे हुए हैं वह भारी भरकम हैं। ऐसे में कई बोल्डरों को पहले तोड़ना पड़ रहा है, उसके बाद उनको वहां से हटाया जा रहा है। इससे हाईवे को खोलने में समय लग रहा है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि बीआरओ द्वारा हाईवे खोलने काम लगातार जारी है। हाईवे को बीआरओ द्वारा जल्दी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें