फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समाज से जोड़ना: खाती

Fri, 27 Sep 2024 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना के 55वें स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय के जवाड़ी स्थित कैंपस में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नमामि गंगे इकाई ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समाज से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया। नमामि गंगे परियोजना के समन्वयक डॉ. जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि कृषि एवं सहकारिता में युवा वर्ग अपना कॅरिअर बना सकता है। नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि युवा लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें। प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वच्छता अभियान, नशा उन्नमूलन, बालिका शिक्षा को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। एनएसएस के नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ़ जय श्रीवास्तव, डॉ़ अंजिता पांडेय, डॉ़ सुनीता असवाल, डॉ़ मनीष आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें