जखोली। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर ब्लॉक के डंगवाल गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों ने सड़क संबंधी समस्याओं के साथ भूस्खलन, क्षतिग्रस्त नहरों और आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गूल की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने की। संवाद