दिन ढलने के बाद शाम से धाम में बादल छाए हुए हैं। बर्फीली हवा के प्रकोप से कई दिनों से केदारनाथ में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में तापमान अधिकांश समय माइनस में रह रहा है। निम के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार रात एक बजे पारा माइनस 13 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे माइनस तीन डिग्री रहा, लेकिन इसके बाद दोपहर तक धाम में चटक धूप खिली रही और पारा भी तेजी से सुधरते हुए 21.7 डिग्री तक पहुंच गया। ब्यूरो