फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वन विभाग ने गुलदार और भालू प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई

Mon, 09 Nov 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। शीत ऋतु में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की सभी पांच रेंज को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। उपवन संरक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की दृष्टि से संवेदनशील और संभावित प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से प्रचार करने के साथ पोस्टर और पम्फलेट से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। गुलदार और भालू की सक्रियता वाले क्षेत्रों में वनकर्मी नियमित गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्कता के लिए सीटी भी बांटी जा रही हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुबह और शाम अकेले जंगल की ओर न जाएं। बच्चों और पालतू पशुओं को भी अकेला न छोड़ें। वन्यजीव दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे परेशान करने से बचें और तत्काल वन विभाग या नजदीकी वन चौकी को सूचना दें। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वनकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें