फोटो -
रुद्रप्रयाग। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी और अन्य कारणों से आग लगने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अग्निशमन व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देश पर सोमवार को अगस्त्यमुनि अग्निशमन इकाई ने अग्निशमन वाहनों और उपकरणों की कार्यशीलता जांचने के लिए विशेष अभ्यास किया। इस दौरान फायर पंप, फोम कंपाउंड, होज पाइप सहित अन्य उपकरणों का परीक्षण किया गया। पुलिस की ओर से अग्निशमन इकाइयों को दीपावली के दौरान सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद