फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रामलीला में मंचित हुआ धनुष यज्ञ का प्रसंग

Thu, 04 Jun 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। बांसी भरदार में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का प्रसंग मंचित किया गया। मंचन के दौरान राजा जनक की व्याकुलता के बीच गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर भंग किया। धनुष टूटते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भगवान परशुराम और लक्ष्मण के संवाद का मंचन भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर सिंह धनाई ने फीता काटकर किया। रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य बिपेंद्र सिंह बिष्ट व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन 11 जून तक किया जाएगा। इस अवसर पर वासुदेव राणा, उम्मेद सिंह धनाई, भागीरथी देवी, रणवीर सिंह रावत, कविता पुंडीर, कुलदीप सिंह रावत, कमल सिंह रावत, मनवर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें