फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 07 Nov 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में साफ-सफाई, सुरक्षा और अग्निशमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और बच्चों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों को देखा। उन्होंने उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलता है। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से त्योहार के दौरान की गई तैयारियों की जानकारी भी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें