जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एनएच के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से प्रभावित मोटर मार्गों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी मांगी। जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सड़क दुर्घटना, मजिस्टीरियल जांच, मोटर मार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिह्निकरण, मोटर मार्गों की सर्वेक्षण आख्या, भूमि हस्तांतरण समेत अन्य विषयों की समीक्षा की। डीएम ने सड़क कार्यदायी संस्थाओं को मोटर मार्गों पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने को भी कहा। सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 46 मोटर मार्ग ऐसे हैं जो निर्माण के बाद से अब तक परिवहन विभाग से स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। बैठक में एसडीएम परमानंद राम, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार मंजू राजपूत समेत एनएच, लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद थे।