फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया

Wed, 07 Oct 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की बाहरी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान आवश्यक अभिलेखों और रजिस्टरों का भी निरीक्षण कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें