फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिलाधिकारी ने बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली में किया निरीक्षण

Fri, 05 Jun 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को बेड़ूबगढ़, अगस्त्यमुनि और सिल्ली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर चौड़ीकरण के लिए संरचनाएं हटाई जानी शेष हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने अगस्त्यमुनि में यात्रियों के लिए बनाए गए विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। साथ ही पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें