फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केवट-राम संवाद का हुआ मंचन

Sat, 21 Nov 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। ग्यारह गांव रामलीला समिति, गुप्तकाशी की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन भगवान राम के वनवास जाने और नदी पार कराते केवट-राम संवाद का मंचन हुआ। केवट की भूमिका में रंगकर्मी प्रदीप पुजारी ने अभिनय से पात्र को जीवंत किया। मुख्य अतिथि दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति का संवाहक है। एक आदर्श समाज निर्माण में रामलीला का मंचन नवीन पीढ़ी को हस्तांतरित करना हमारा कर्तव्य है। आयोजन समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने कहा कि गुप्तकाशी रामलीला का इतिहास सौ साल से अधिक पुराना है यह आयोजन ग्यारह गांवों की एकता और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, समिति संरक्षक ममता नौटियाल, सचिव कुंवर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मुकेश अंथवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राय सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें