फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि

Fri, 30 Jan 2026 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। महाशिवरात्रि पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों की ओर से तिथि की घोषणा की जाएगी। इधर आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से कार्य कर प्रभावित स्थलों पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों से वार्ता की जा चुकी है। यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें