फोटो
रुद्रप्रयाग। चोपता-तल्लानागपुर क्षेत्र के खड़पतिया के समीप के जंगल इन दिनों पहाड़ी फल काफल और हिसोल से लदे हुए हैं। कार्तिक स्वामी जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां रुककर यात्री और पर्यटक इन प्राकृतिक फलों का आनंद ले रहे हैं। मगर मानवीय गतिविधियों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले अराजक तत्वों के कारण इस प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान पहुंच रहा है। क्षेत्र के जंगलों और ढलानों में शराब की खाली बोतलें, पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा फैला हुआ है जिससे न सिर्फ प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि वन का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में चोपता क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए युवाओं और ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही चोपता चौकी प्रभारी से ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की गई। संवाद