फोटो
अगस्त्यमुनि।। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए अगस्त्य यूथ क्लब का गठन किया है। रविवार को फाउंडेशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और अपनी प्रतिभा को मंच देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी युवाओं ने कविता पाठ, गीत-संगीत व अपनी स्वरचित रचनाओं और विचारों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के मंच युवाओं में आत्मविश्वास का संचार करने व व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन से कंचन, सोनाली, सूरज और शिवानी मौजूद रहे। वहीं प्रतिभागियों में महक, आयुष, लक्की राणा, शिवानी आदि युवाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद