फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जिया कोरी-कोरी... और हे रूड़ी... की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक

Wed, 11 Nov 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के तीसरे दिन लोकगीतों की धूम रही। लोकगायक किशन महिपाल ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियों से मंच पर ऐसा समां बांधा कि मेलार्थी देर तक झूमते रहे। उनके गीत जिया कोरी-कोरी और हे रूड़ी की धुन पर दर्शक जमकर नाचे। वहीं लोकगायिका अनीशा रांगड़ की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व आयोजित सीनियर वर्ग की विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी रहे। निर्णायक मंडल में अखिलेश गोस्वामी,श्रीनंद जमलोकी और दिलीप रावत शामिल रहे। मंच संचालन गंगाराम सकलानी, कुसुम भट्ट और गिरीश बेंजवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें