रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के दिवंगत वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा रविवार को ऋषिकेश से रवाना होकर देवप्रयाग होते हुए एक दिसंबर की शाम को रुद्रप्रयाग पहुंचाई जाएंगी। पूर्व केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने बताया कि यात्रा का रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग में निर्धारित है। जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। अस्थि कलश यात्रा दो दिसंबर की सुबह चमोली जिले के लिए रवाना होगी। संवाद