फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बधाणीताल में 36वां पर्यटन मेला 14 से 15 तक होगा

Sat, 11 Apr 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। ब्लॉक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बधाणीताल में 14 व 15 अप्रैल को 36वां पर्यटन एवं बैसाखी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला समिति के अध्यक्ष मोर सिंह घिरवाण ने बताया कि इस वर्ष मेले में क्षेत्रीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी होंगे और अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत करेंगी व ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली भी उपस्थिति रहेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में लोकगायिका हेमा नेगी करासी एवं रेखा जोशी उनियाल अपने साथियों के साथ प्रस्तुतियां देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें