रुद्रप्रयाग। मेरा संकल्प अभियान के तहत स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राइका के प्रधानाचार्य संजय सजवाण ने किया। प्रतियोगिता में जनपद की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में रोमांचक प्रदर्शन के बाद टेंठी की टीम विजेता और सौंराखाल की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को खेल विभाग ने पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान, प्रशिक्षक हैंडबॉल आलोक नेगी, कबड्डी प्रशिक्षक प्रकाश जगवाण आदि मौजूद रहे। संवाद