फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मंदाकिनी नदी पर अस्थायी पुलिया तैयार

Tue, 07 Apr 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। पाली, रयांसू गांवों को चंद्रापुरी से जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया मंदाकिनी नदी के तेज बहाव के कारण बीते माह बह गई थी। अब यहां अस्थायी पुलिया बना दी गई है और लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज वैष्णव ने बताया कि रिन्यू पावर के प्रोजेक्ट मैनेजर अक्षय भारद्वाज से कंपनी के सोशल वेलफेयर फंड से पुलिया निर्माण की मांग की थी। अब अस्थायी पुलिया का पुनर्निर्माण करा दिया गया। पुलिया बनने के बाद दोनों गांवों के बीच आवाजाही फिर से सुचारु हो गई है। इससे स्थानीय लोगों की बाजार व जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान हो गई है। उन्हाेंने कंपनी से इस दिशा में स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें