जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन दुर्घटना उन्नमूलन, विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक भी किया गया। महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में पुलिस उप निरीक्षक विजय प्रताप राही व रिटेनर अधिवक्ता यशोदा खत्री ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। मौके पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक श्रीकांत नौटियाल ने राष्ट्रीय, राज्य व जिला विधिक प्राधिकरण के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डीएस चौहान ने सड़क पर मानवीय व्यवहार व मनोविज्ञान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगमोहन सिंह रावत, नवीन महाजन, डॉ. रजनी रौथाण, डॉ. सुनीता असवाल, सत्येंद्र सिंह, राकेश बुटोला, गीता सेमवाल, चंदलाल शाह आदि मौजूद थे। संवाद