फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: दिसंबर तक तहसील दिवस का रोस्टर जारी

Mon, 15 Jun 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने दिसंबर तक तहसील दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। जारी रोस्टर के अनुसार 7 जुलाई को रुद्रप्रयाग में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस होगा, जबकि 21 जुलाई को जखोली में जिलाधिकारी जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद 4 अगस्त को ऊखीमठ, 18 अगस्त को बसुकेदार, 1 सितंबर को रुद्रप्रयाग, 15 सितंबर को जखोली, 6 अक्टूबर को ऊखीमठ, 20 अक्तूबर को बसुकेदार, 3 नवंबर को रुद्रप्रयाग, 17 नवंबर को जखोली, 1 दिसंबर को ऊखीमठ तथा 15 दिसंबर को बसुकेदार में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें