ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने के कारण मंगलवार को जीआईसी बाड़ा में आयोजित होने वाला तहसील दिवस स्थगित कर दिया गया। एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाईवे बंद होने से जिलास्तरीय अधिकारी शामिल नहीं हो पाए हैं। क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षकों को ग्रामीणों की शिकायतों को दर्ज करने को कहा गया है। साथ ही निस्तारण होने पर फोन से लोगों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।