फोटो
रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने जिला मुख्यालय में संयुक्त रूप से बैठक की फिर धरना-प्रदर्शन कर रैली निकाली।
शिक्षक संगठनों की नगरपालिका परिसर में हुई सामूहिक बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग जल्द पूरी करनी चाहिए। यदि मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक के बाद शिक्षकों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर धरना दिया और सामूहिक रैली निकालकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। रैली में शिक्षक संगठनों के विभिन्न पदाधिकारियों में विक्रम सिंह झिकवान, संगीता आर्य, राजेंद्र सिंह रावत, आशीष शुक्ला, संगीता डोभाल, विजेंद्र सकलानी, राजीव लोचन राणा, मधुबाला, राकेश गैरोला, कुंवर सिंह नेगी, मनवीर सिंह रावत और पीएल आर्य आदि मौजूद थे। रैली को समर्थन देने वालों में कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत भी शामिल थे। संवाद