फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 24 अक्तूबर को महारैली करेंगे शिक्षक

Fri, 16 Oct 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। टीईटी की अनिवार्यता से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक 24 अक्तूबर को देहरादून में महारैली करेंगे। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने महारैली में शामिल होने के लिए सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया है। शिक्षक परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, कोषाध्यक्ष रघुबीर सिंह बुटोला और जिला मंत्री दिनेश चंद्र भट्ट की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आरटीई अधिनियम 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी जाए। जिला इकाई ने इसमें सभी सदस्य शिक्षकों से प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें