फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं सदस्य विनोद राणा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ गौंडार गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। बीते मंगलवार को गांव पहुंचे जिपं सदस्य व विभागीय अधिकारियों को ग्राम पंचायत सरपंच मदन सिंह पंवार ने बताया कि मद्महेश्वर धाम के ऊपरी हिस्से में जलमोड़ नानी नहीं होने से मंदिर क्षेत्र में भी बारिश का पानी भर रहा है। प्रधान वीर सिंह पंवार, पूर्व प्रधान आमल सिंह पंवार, हर्षवर्धन ने बताया कि अतिवृष्टि से पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। इस मौके पर क्षेपं सदस्य बलवीर भट्ट, महावीर पंवार, पटवारी दिवाकर डिमरी, नागेंद्र पंवार, विनोद पंवार, मुकुंदी पंवार, रमेश पंवार, बलवीर पंवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें