फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार योजना के के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
दिनेशपुर के नगर पंचायत में बैठक करती नगर पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के तहत लघु व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने को नगर पंचायत परिसर में वेंडिंग कमेटी की बैठक की गई। तहसीलदार भुवन चंद की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय मे ईओ संजय कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में सब्जी विक्रेता फड़ और ठेला व्यवसायियों ने भी भाग लिया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि लघु व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने को यह योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत छोटे व्यापारियों को बहुत ही कम ब्याज में ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से रजिस्ट्रेशन कराकर ऋण के लिए आवेदन करने की बात कही। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, एसआई सुरभि बौढ़ाई, महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष हीरा जंगपांगी, सब्जी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सुभाष मंडल, चपला देवी, सुकुमार सरकार, सत्यजीत विश्वास, संदीप कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें