अगस्त्यमुनि। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. केसी दुतपुड़ी के मार्गदर्शन में हुआ। पुरुष वर्ग में सुशांत भंडारी प्रथम, गौरव द्वितीय, प्रभात तृतीय और गणेश गोस्वामी चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में निकिता प्रथम, अंकित द्वितीय, ज्योति तृतीय और खुशी राणा चतुर्थ स्थान पर रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग से शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ और संतुलित रहता है। कार्यक्रम के माध्यम से करो योग-भगाओ रोग का संदेश देते हुए सभी को नियमित योग अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक आशीष बर्थवाल के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. ममता भट्ट, डॉ. तनुजा मौर्य, डॉ. ममता थपलियाल, डॉ. सुधीर पेटवाल, डॉ. सुखपाल रौतेला, डॉ. सतीश तिवारी, परमजीत कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद