फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसपी ने सोनप्रयाग तक यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 02 May 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के 12वें दिन पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने शनिवार को मुख्यालय से सोनप्रयाग तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जनपद मुख्यालय से गुप्तकाशी, फाटा और सोनप्रयाग तक विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात निरीक्षक, कोतवाली और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक संचालन में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने, पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग कराने और वैकल्पिक पार्किंगों को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें