फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजन स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सुनीत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वजन स्वराज पार्टी ने रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुनीत चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी। यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश बनवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जनता का उपयोग सिर्फ वोट के लिए करते आ रहे हैं। उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कहा कि उनकी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत सन के ग्राम प्रधान विकास नौटियाल, रवींद्र असवाल, शैलेंद्र बुटोला, मनमोहन जगवाण, हरेंद्र, कमलेश्वर भट्ट, केदार सिंह, पंकज नेगी आदि ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में राष्ट्रीय सह सचिव प्रह्लाद सिंह करासी, प्रचार सचिव पूरन सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें