फोटो
अगस्त्यमुनि। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ब्लॉक सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्यमिता शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने स्थानीय संसाधनों और हुनर को उभारने के लिए व्यापार को आगे बढ़ाने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से और आईआईएम काशीपुर के नवाचार एवं उद्यमिता विकास प्रतिष्ठान द्वारा ग्रामोत्थान योजना के तहत आयोजित इस शिविर में अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली के उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विशेषज्ञों ने व्यवसायिक विचारों और उपलब्ध सहयोग की जानकारी दी। शिविर में महिलाओं द्वारा दालों, मसालों और बिस्कुट जैसे स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जहां विशेषज्ञों ने उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार विस्तार को लेकर उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी और डीपीएम रीप सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद