केदारनाथ में तीर्थ पुराहितों से बातचीत करते सूफी गायक कैलाश खेर। स्रोत समिति
फोटो
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने बृहस्पतिवार सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने सूफी गायक को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। कैलाश खेर ने कहा कि उन्हें भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला। इस दौरान उन्होंने भक्तों साथ भजन भी गाए। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही धाम में तीर्थयात्रियों व तीर्थपुरोहितों से भी बात की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण, सदस्य डाॅ. विनीत पोस्ती, उमेश पोस्ती, संतोष त्रिवेदी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, किशन त्रिवेदी, डाॅ. हरीश गौड़ और दीपक पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद