फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन की सलाह नहीं मानकर घर गए व्यक्ति पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की ओमेक्स कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति को क्वारंटीन होने की सलाह न मानना भारी पड़ गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को घर से लेकर क्वारंटीन वार्ड में दाखिल कर दिया। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ओमेक्स कॉलोनी में रहने वाले अवनीश कुमार कुछ समय पहले नोएडा से लौटे थे। शुक्रवार को उनकी तबियत खराब होने पर वो इलाज के लिए जिला अस्पताल आये थे। सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टर ने अवनीश को क्वारंटीन होने की सलाह दी थी लेकिन अवनीश क्वारंटीन वार्ड में जाने के बजाय पत्नी के साथ घर चले गए थे। सूचना मिलने पर वो ओमेक्स कॉलोनी गए थे और अवनीश को क्वारंटीन के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में अवनीश के खिलाफ पंतनगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें