फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कारोबार के लिए समय से नहीं मिल रही सब्सिडी

Tue, 17 Nov 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कारोबार शुरू करने वाले लाभार्थियों के लिए सब्सिडी में देरी मुसीबत बन रही है। सरकारी अनुदान समय पर नहीं मिलने से व्यापारियों को बैंक ऋण की किस्तें देने में दिक्कतें हो रही हैं। इससे कारोबार में पूंजी का संकट खड़ा होने के साथ आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा है। अगस्त्यमुनि के व्यापारी जयवर्धन शाह ने कहा कि योजनाएं जनहित में बनाई जाती हैं लेकिन समय पर सब्सिडी नहीं मिलने से उनका उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों को राहत मिलने के बजाय किस्तों का बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक भजन सिंह नेगी ने बताया कि दस्तावेज अधूरे होने के कारण अनुदान जारी होने में देरी होती है। विभाग के पास 183 फाइलें वापस आई हैं जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई कर लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें