फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सूबेदार राय सिंह रावत बने अध्यक्ष

Mon, 12 Jan 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की मुख्यालय स्थित काली कमली में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक नया संगठन गठित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान करना और संगठन को मजबूत बनाना है। इस संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिनमें हवलदार दरमान सिंह सिंधवाल को संरक्षक, सूबेदार राय सिंह रावत को अध्यक्ष, सूबेदार ललिता प्रसाद चमोली को उपाध्यक्ष, हवलदार वीर सिंह रावत को सचिव, महिंद्र सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, वीर नारियों तथा उनके परिवारजनों की विभिन्न समस्याओं जैसे पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के समाधान पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस दिशा में सक्रिय प्रयास करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें