फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी

Thu, 15 Oct 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। साइबर सुरक्षा अभियान 2 के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस ने जीआईसी कोठगी, घोलतीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने और अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। बताया गया कि साइबर ठग पुलिस या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराते हैं। वहीं, फर्जी ट्रेडिंग और निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से रकम ऐंठते हैं। शादी का प्रस्ताव देकर उपहार या कस्टम शुल्क के नाम पर ठगी करने वालों से भी सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने को कहा। इस दौरान निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, उपनिरीक्षक जयवीर, हेड कांस्टेबल अनूप लिंगवाल और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें