चोपता। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज चोपता का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कॅरिअर, शिक्षा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला सेवायोजन कार्यालय के रजनीश ने विद्यार्थियों को विदेश में रोजगार के अवसर, विदेश जाने की प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र विद्यार्थियों से इनका लाभ उठाने की अपील की।अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर करियर विकल्प चुनने का आह्वान किया। संवाद