फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छात्र-छात्राओं को दी कॅरिअर की जानकारी

Tue, 14 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सरकार के जन शिविर कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और पठन-पाठन की विविध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उनका मार्गदर्शन भी किया ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुन सकें। इस दौरान छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट पास करने के बाद भारतीय सेना, मर्चेंट नेवी, पुलिस व अन्य विभागों में भर्ती संबंधित तैयारियों और आवश्यक योग्यताओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, किशन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें