रुद्रप्रयाग। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के सरकारी इंटर काॅलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विवि के शिक्षकों की ओर से सीयूईटी के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, विषय चयन, परीक्षा पैटर्न, मेरिट निर्धारण प्रणाली तथा केंद्रीय विवि में उपलब्ध पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश की संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. कपिल पंवार, डॉ. गंभीर सिंह कठैत एवं डॉ. वरुण बर्तवाल ने को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, जीआईसी तिलकनगर तथा जीआईसी मयाली में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। वहीं विश्वविद्यालय की एक अन्य टीम जिसमें डॉ. अनूप सेमवाल एवं डॉ. बालकृष्ण बधानी शामिल रहे उन्होंने जीआईसी मयाकोटी, डायट रतूड़ा तथा जीआईसी चोपता में सीयूईटी के प्रति जागरूक किया। संवाद