फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 24 Sep 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत संकुल डांगी भरदार के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूनेटा में सामाजिक विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें संकुल के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी, भाषण और सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूनेटा की सोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की अनामिका और सामाजिक विज्ञान क्विज में रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। न्याय पंचायत संकुल समन्वयक मनोज जगवाण ने बताया कि सामाजिक विज्ञान महोत्सव की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से शुरू होकर विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर तक आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी अगले स्तर पर न्याय पंचायत संकुल का प्रतिनिधित्व करेगा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद बड़ौनी, प्रधानाध्यापक बासवानंद गोस्वामी, रजनी बुटोला, अनीता रावत, भागचंद सिंह रावत सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें