रुद्रप्रयाग। 108 स्वामी सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में रुद्राभिषेक किया गया इसके बाद हरेला पर्व के तहत पौधे रोपे गए। इस मौके पर आचार्यगणों के साथ छात्रों ने महाविद्यालय परिसर के आसपास 100 से अधिक पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के आचार्य जेपी गौड़ ने बताया कि भगवान रुद्रनाथ के रुद्राभिषेक पूजन के साथ हरेला पर्व का शुभारंभ किया गया। दूसरी तरफ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल, पित्रधार, बरसूड़ी, टैठी, बाड़ा और खांकरा में भी छात्र-छात्राओं ने पौधों का रोपण किया। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गिंवाला गांव में सरपंच दीपा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। उधर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगरी-धनपुर में एक पौधा मां के नाम रोपा गया। साथ ही रोपे गए पौधे के साथ स्कूली बच्चों ने सेल्फी भी ली। प्रधानाध्यापिका अनीता काला व सहायक शिक्षिका रेखा डिमरी ने बताया कि रोपित पौधों की नियमित रूप से देखरेख की जाएगी। संवाद