फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छात्रों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Sun, 31 May 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति संगठन सर्वमंगलम की ओर से विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर विचार रखे। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में जैक्सन नेशनल स्कूल की अमेलिया प्रथम, इंटर कॉलेज नारायणकोटी की अंशिका द्वितीय और इसी विद्यालय की अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में नारायणकोटी इंटर कॉलेज की खुशी प्रथम रहीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नशामुक्त समाज की दिशा में सराहनीय कार्य करने पर महिला मंगल दल नाला जगई की अध्यक्ष आरती पंवार तथा ग्राम प्रधान सुमन शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश्वरी गवाड़ी ने संगठन को नशा मुक्ति अभियान के लिए पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डॉ. हर्षवर्धन बैंजवाल, सचिव हर्षवर्धन शुक्ला, उपाध्यक्ष सुमन थपलियाल, कोषाध्यक्ष गजपाल नेगी, पशुपतिनाथ बगवाड़ी, जीत सिंह नेगी, सुदर्शन नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें