फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सौरभ मैठाणी व महिमा के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं

Sun, 27 Sep 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। सुबह से हो रही बारिश में एबीवीपी के छात्र सम्मेलन में युवा जुटे। एक वेडिंग पैलेस में आयोजित छात्र सम्मेलन में लोकगायक सौरभ मैठाणी और लोकगायिका महिमा उनियाल की प्रस्तुतियों ने युवाओं को खूब झुमाया। कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत भी पहुंचीं। लोकगायक सौरभ मैठाणी ने मैं पहाड़ों को रैबासी सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। महिमा उनियाल ने जीतू बगड़वाल के गीतों से समां बांधा। सम्मेलन में एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्की राणा, महासचिव पद के प्रत्याशी लोकेश बिष्ट संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर लोकगायक धर्म सिंह, निवास चमोला, अभिनव भट्ट, गौरव भट्ट, नितिन नेगी, रोहित चौहान और सत्येंद्र सकलानी सहित छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें