वेतन में कटौती के विरोध में रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल में धरना देते हुए कर्म?
- फोटो : RUDRAPRYAG
कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल में व्यवस्था पर कार्यरत कर्मचारियों ने तय वेतन में 47 फीसदी कटौती के विरोध में दूसरे दिन भी धरना दिया। कहना है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य करना बंद कर देंगे। बुधवार को अस्पताल परिसर में धरना देते हुए कर्मचारियों ने कहा कि उनकी जैड सिक्यूरिटी कंपनी के माध्यम से अप्रैल माह में नियुक्ति हुई थी। तब, कंपनी ने नियुक्ति पत्र में एनएचएम के आधार पर प्रतिमाह वेतन की बात कही गई थी, लेकिन उनके वेतन में 47 प्रतिशत की कटौती की जा रही है, जो उचित नहीं हैं। धरना देने वालों में सुरेंद्र लाल, अनूप सिंह, निधि, सुरेश तिवारी, ममता, राजकुमार आदि कर्मचारी थे। दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में डॉक्टर ने विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हाथ पर काला फीता बांधकर काम किया। वहीं, नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिला अस्पताल समेत जनपद के अस्पतालों में तैनात नर्सों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया है। ब्यूरो