फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बॉर्डर पर सख्ती, अब दूध और सब्जी विक्रेताओं की भी नो एंट्री

विज्ञापन
रामपुर बॉर्डर पर पुलिस कर्मियों की निर्देश देते एसपी सिटी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में जमातियों की बढ़ती संख्या के बाद रामपुर बॉर्डर पर सख्ती बड़ा दी गई है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने दो टूक कहा है कि अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीज के अलावा किसी को न आने दिया जाए। उन्होंने बॉर्डर पर दूध और सब्जी विक्रेताओं की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। शनिवार को एसपी सिटी ने रामपुर बॉर्डर पर जाकर पुलिस कर्मियों से वार्ता कर कहा कि जमातियों की बढ़ती संख्या अब चिंता का विषय बन गया है। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सख्ती करना बेहद जरूरी है। उन्होंने संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल देने और सड़क पास वाले लोगों को भी एंट्री देने से पहले अधिकारियों से वेरीफाई करने को कहा। बोले, सब्जी और दूध विक्रेताओं को बॉडर से नहीं आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें