फोटो
अगस्त्यमुनि। राइंका कंडारा में रिन्यू पावर और सृष्टि फाउंडेशन ने कॅरियर काउंसिलिंग व साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं को कॅरिअर के बेहतर विकल्प चुनने, परीक्षा के तनाव से निपटने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ दूर करने के तरीके बताए। पीयूष मैठाणी ने साइबर सिक्योरिटी और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने को प्रेरित किया। संचालन भानु रावत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला चौहान ने की। संवाद